चंद्रमंडीह . चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित मानाकोला गांव में शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड हरि संकीर्तन सह अष्टयाम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना है. आयोजन समिति के सदस्य नंदकिशोर गुप्ता ने बताया कि यह भव्य आयोजन शिक्षक दंपती द्वारा अपनी मनौती पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कराया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रखंड के संघरा, गजही, चकाई, बीचकोड़वा, बसबूटी, घोरमो और जमुनी समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों की कीर्तन मंडलियां शामिल हुई हैं. इस दौरान नाल, झाल और करताल की थाप पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए. अखंड संकीर्तन का यह सिलसिला शनिवार शाम तक अनवरत जारी रहेगा. समापन के पश्चात विशेष आरती और विसर्जन का कार्यक्रम होगा. जिसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. मौके पर द्वारिका राम, शांति देवी, सुरेन्द्र राम, शैलेन्द्र मालाकार, अमरनाथ चौधरी, सियाराम पांडेय, कैलाश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
24 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू
चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित मानाकोला गांव में शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड हरि संकीर्तन सह अष्टयाम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना है.
