जमुई. उत्पाद पुलिस ने बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड मोड़ के समीप से एक ऑटो से 276.66 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही ऑटो जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के गायघाट गांव निवासी अशोक साह के पुत्र छोटू साह के रूप में हुई है. जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से भारी मात्रा में शराब की खेप जमुई के रास्ते ले जाया जा रहा है. सूचना पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बेलाटांड मोड़ के समीप एक ऑटो की जांच की गयी तो ऑटो से 180 एमएल का 1537 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया है शराब की खेप झारखंड राज्य बगोदर से समस्तीपुर जिला ले जाया जा रहा था. फिलहाल, गिरफ्तार चालक को कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ऑटो से 1537 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस ने बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड मोड़ के समीप से एक ऑटो से 276.66 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है.
