जमुई. जिले के 11 होनहार छात्र-छात्राएं बिहार दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पटना रवाना हो गये. डीईओ दयाशंकर सिंह ने शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर सभी प्रतिभागियों को विदा किया. 22 से 24 मार्च तक आयोजित इस समारोह में चयनित छात्र-छात्राएं चित्रांकन, क्विज और गणित ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. गिद्धौर स्थित डायट में आयोजित जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद आस्था कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, पृथ्वीराज, पीयूष कुमार, गायत्री कुमारी, राजू कुमार, सिमरन कुमारी, प्रेम, समीक्षा सिन्हा, किशन कुमार और पूनम कुमारी का चयन किया गया है.
राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए 11 छात्र पटना रवाना
जिले के 11 होनहार छात्र-छात्राएं बिहार दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पटना रवाना हो गये.
