सोनो. शराब के सेवन, निर्माण व धंधे के विरुद्ध पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया. दो युवक बाइक से देसी शराब ले जाते पकड़े गये, जबकि दो को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्ती के दौरान धवठिया मोड़ के पास पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान लगभग 10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त करते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक चितोचक घटवारी टोला निवासी भीखन राय व झाझा थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी मो बोनू मियां है. वहीं लोहा मोड़ के पास से पुलिस ने दो अन्य युवकों को शराब के नशे की हालत में पाया. नशे में धुत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के धबठिया निवासी वीरेंद्र मंडल व झाझा थाना क्षेत्र के चितोचक निवासी जवाहर कुमार के रूप में हुई है. चारों आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
बाइक से 10 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
शराब के सेवन, निर्माण व धंधे के विरुद्ध पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया.
