Hajipur News: हरा गमछा पर गरमाई सियासत, मुकेश रौशन ने सरकार को लेकर

Published by : Vivek Pandey Updated At : 24 May 2026 9:58 AM

विज्ञापन

Hajipur News : आरजेडी के पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने सम्राट सरकार पर हमला कररते हुए कहा की रोजगार और नीट मुद्दे से भटका रही हैं ये सरकार जनता को, पढिए पुटी खबर नीचे

विज्ञापन

Hajipur News: (कैफ अहमद) शनिवार को एक कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरा गमछा को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ के पूर्व विधायक एवं राजद नेता डॉ मुकेश रोशन ने तीखा हमला बोला है.

सरकार समाज में फुट डालना चाहती

डॉ मुकेश रोशन ने कहा कि यह पूरी तरह मुद्दा भटकाने की राजनीति है. उन्होंने आरोप लगाया कि हरा गमछा को लेकर बयानबाजी कर सरकार समाज में आपसी भाईचारा और जातीय समीकरण को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है.

आरजेडी का प्रतीक हरा गमछा

हरा गमछा राष्ट्रीय जनता दल का प्रतीक रहा है और इसे राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है. पूर्व विधायक ने कहा कि असली मुद्दा युवाओं का रोजगार है, लेकिन सरकार युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रही है.

रोजगार के मुद्दे पर सरकार चुप

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक युवाओं को कोई ठोस लाभ नहीं मिला. नीट से कई छात्रों ने आत्महत्या लड़ दिया लेकिन इनकी डबल इंजन की सरकार ने जाँच के नाम पर लीपापोती कर रही है.

जनता को धोखा दी सरकार

हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है. डॉ मुकेश रोशन ने आरोप लगाया कि जनता को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है और रोजगार, शिक्षा तथा महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नए-नए विवाद खड़े किए जा रहे हैं. बिहार का युवा अब सरकार से जवाब मांग रहा है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी.

Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन