तेज आंधी और बारिश से बिदुपुर में करोड़ों की केले की फसल बर्बाद

Hajipur News: वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की हुई तेज आंधी बारिश के कारण केला बागान और आम के टिकोले को भारी नुकसान हुआ है,जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है.

Hajipur News: वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की हुई तेज आंधी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में जहां केला बगान में केला के पौधे धाराशायी हो गये. वही पूरे प्रखंड क्षेत्र में आम बागान में लगे आम के टिकोले भी काफी मात्रा में गिर गये. जिस कारण केला उत्पादक व आम उत्पादक किसानों को काफी आर्थिक क्षति पहुंचने का अनुमान है. विगत एक पखवारा के अंदर आंधी पानी की दूसरी या तीसरी घटना है. जिससे केला बागान में केला के पौधे काफी गिर गये. निरंतर हो रहे प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को काफी आर्थिक क्षति पहुंच रही है. जिस कारण किसानों की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है.

90 प्रतिशत तक हुआ नुकसान

शुक्रवार हुए भयंकर आंधी-पानी ने बिदुपुर के किसानों को झकझोर कर रख दिया है. इस आंधी ने किसानों की कमर की तोड़ दी है. खासकर केले की खेती कर रहे किसानों के बीच भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है. मालूम हो कि शुक्रवार को अचानक आये तेज आंधी पानी से किसानों के फसल का काफी नुकसान हुआ है. लीची व आम के साथ साथ खासकर केले के फसल को काफी नुकसान हुआ है. अधिकांश केले के खेतों में नब्बे प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है. इस नुकसान से केले की खेती कर रहे किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी है. इन किसानों के बीच भूखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है. फसल क्षति से नुकसान केले की खेती कर रहे किसानों ने सरकार से सरकारी सहायता मुआवजे की मांग की है.

कहा कहा होती है केले की खेती

बिदुपुर प्रखंड के सैदपुर गणेश, कंचनपुर, रहिमापुर, खिलवत, रजासन, माईल,बिदुपुर, जहांगीरपुर, रामदौली, बिशनपुर राजखण्ड, नावानगर, अमेर, मधुरापुर, चेचर, मथुरा गोखुला, कमालपुर आदि गांव में लगभग तीन हजार पांच सौ हेक्टेयर खेत मे केले की खेती होती है.

कौन-कौन प्रजाति के केला की खेती होती है


बिदुपुर में मुख्य रूप से अल्पान, मालभोग, बरसाई, चिनिया, एवं जीनाईंन के प्रजाति के केले की खेती पूरे बिदुपुर प्रखंड में होती है. खासकर कमर्शियल दृष्टिकोन से अल्पान प्रजाति के केले की खेती बिदुपुर के ज्यादातर किसान करते है.

केले की खेती बीमा सेक्टर में शामिल करने की मांग

पूर्व से ही केले की खेती को बीमा सेक्टर में शामिल करने को लेकर आवाज उठता आया है. लेकिन सरकार का इसपर कोई ध्यान नही है. सरकार को चाहिए कि अन्य फसलों की तरह ही केले की खेती को भी बीमा सेक्टर में शामिल किया जाए ताकि केले की खेती कर रहे किसानों को फसल क्षति का मुआवजा सही समय से मिल सके.


केले के किसान वैकल्पिक खेती की कर रहे तलाश

हर वर्ष आंधी पानी से केले की भरपूर क्षति होती है और इसका कोई मुआवजा किसानों को नही मिलता है. खासकर केले की खेती कर रहे किसान वैकल्पिक खेती की तलाश कर रहे है.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने क्या कहा?

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि भयंकर आंधी पानी से आम के साथ साथ केले की खेती को काफी नुकसान हुआ है. किसानों की मांग पर सरकारी मुआवजे को लेकर जिले को लिखा जाएगा.

Also read: टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, अगले एक हफ्ते तक देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >