नशा के खिलाफ संकल्प अभियान चलाने वाले दो लोगों दिया गया नशा मुक्ति योद्धा प्रमाणपत्र

सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में नशा मुक्ति को लेकर संकल्प अभियान चलाने वाले दो लोगों को नशा मुक्ति योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

हाजीपुर. सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में नशा मुक्ति को लेकर संकल्प अभियान चलाने वाले दो लोगों को नशा मुक्ति योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. समाजसेवी डॉ सुरेंद्र कुमार तथा डॉ विमला कुमारी ने बीते 30 दिसंबर 2024 से लेकर तीन फरवरी 2025 तक जिले के विभिन्न थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के साथ आम लोगों को भी नशा के खिलाफ आंदोलन के लिए संकल्प कराया था. दोनों लोगों को नशा मुक्ति योद्धा सम्मान से सम्मानित होने पर लोगों ने बधाई दी है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि जिले में बीते 30 दिसंबर से तीन फरवरी तक पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों के बीच नशा मुक्ति संकल्प अभियान चलाया गया था. अभियान के तहत डॉ सुरेंद्र कुमार एवं डॉ विमला कुमारी ने जिले के कुल 34 थाना परिसर में संकल्प सभा का आयोजन कर लोगों को नशा नहीं करने तथा नशा से होने वाली नुकसान के संबंध में जानकारी देने के साथ ही लोगों को नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प दिलाया था. इसके लिए दोनों को नशा मुक्ति योद्धा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है. महुआ में दो ट्रांसफॉर्मर की चोरी, कई गांवों में बिजली गुल

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से चोरों ने ट्रांसफॉर्मर चोरी कर ली गयी. जिससे गांव व मोहल्लों में बिजली गुल हो गयी. इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गयी है. जानकारी के अनुसार, महुआ विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र के सहदुल्लाचक तथा प्रेमराज गांव से चोरों ने 16 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर चोरी कर ली. जिस कारण दोनों गांवों में बिजली गुल हो गयी. घटना की सूचना विद्युत विभाग तथा थाने को दी गयी है. चोरों ने एक सप्ताह पूर्व भी पकड़ी, सहदुल्लाचक तथा कढ़निया गांवों से ट्रांसफॉर्मर चोरी कर ली थी. इस संबंध में पूछे जाने पर कनीय विद्युत अभियंता सुशांत कुमार ने बताया कि इसकी सूचना थाना को देकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >