वैशाली में बाल श्रम उन्मूलन व बाल विवाह निषेध जागरूकता वाहन रवाना

जन-जागरूकता के माध्यम से अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाहों में बाल विवाह की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जायेगी.

वैशाली. राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर बुधवार को अपर समाहर्त्ता विनोद कुमार सिंह ने बाल श्रम निषेध तथा बाल विवाह से संबंधित जन-जागरूकता वाहन को समाहरणालय, वैशाली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर 30 अप्रैल से 08 मई तक विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत वैशाली जिले के विभिन्न दुकानदारों, कल-कारखानों और प्रतिष्ठानों में नियोजकों से शपथ पत्र भरवाया जाना है. जन-जागरूकता के माध्यम से अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाहों में बाल विवाह की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जायेगी. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने और बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 प्रभावी है. इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई, वैशाली द्वारा चाइल्ड हेल्पलाईन के कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे जिले के अंतर्गत वैसे स्थानों को चिह्नित करें जहां अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के आयोजन की संभावना है और बाल विवाह निषेध अधिनियम के दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करें. इस मौके पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, वैशाली, श्रम अधीक्षक, वैशाली, सहायक निदेशक, जि बा सं ई, वैशाली एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. विशेष विकास शिविर में सुनी गयी लोगों की समस्या महुआ. महुआ प्रखंड क्षेत्र की विशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दलित व महादलित परिवारों के विकास से संबंधित चर्चा की गयी. वार्ड 11 में पासवान व रविदास टोला स्थित विद्यालय परिसर में शिविर आयोजित की गयी. विकास मित्र माला रमण की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में पंचायत के गरीब, गुरबों और दलित व महादलित परिवारों के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. शिविर में उपस्थित पंचायत सचिव, आवास सहायक, किसान सलाहकार के साथ ही अन्य कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया. उन्होंने वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट करने की बात कही तथा उक्त समुदाय के लोगों के तेजी से विकास को लेकर भी चर्चा की गयी. इस मौके पर संजू कुमार, शेखर कुमार, सतीश कुमार, रीता देवी, कुमार सच्चितानंद सिंह, मुन्ना कुमार, पप्पू रजक के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >