प्रतिनिधि, हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा पोखर के समीप शुक्रवार की देर शाम एक महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद जब तक लोग जुटते बदमाश मौके से फरार हो चुका था. लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका की पहचान हेला बाजार निवासी स्वर्गीय सकलदीप पासवान की पत्नी हेमंती देवी (32) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार हेमंती देवी के पति के की मौत चार से पहले हो गयी थी. जिसके बाद वह कुछ जगहों पर काम कर अपना पालन पोषण करती थी. शुक्रवार की देर शाम वह काम अपने घर पैदल लौट रही थी. इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बदमाश ने नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा पोखर के समीप महिला महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घलोगों ने खून से लथपथ महिला को गिरा देख घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने किया जांच पड़ताल : महिला की सरेआम गला रेतकर हत्या की सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची- एसपी के जांच पड़ताल के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला गया. इस दौरान एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से कुछ सैंपल एकत्रित किया. जिसे अपने साथ लेकर चली गई. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया.
काम के बाद घर लौट रही महिला की गला रेत हत्या, जांच में जुटी पुलिस
नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा पोखर के समीप शुक्रवार की देर शाम एक महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई.
