प्रभात खबर ग्राउंड रिपोर्ट: नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

Nepal Flash Flood: नेपाल में त्रिशूली नदी उफान पर है. रविवार को नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से पुल नदी की तेज धार में बह गया. इस तरह से अब भी नेपाल में बाढ़ से तबाही का सिलसिला थमा नहीं है. जानकारी के मुताबिक, इस पुल के जरिए दो जिले जुड़ते थे.

Nepal Flash Flood: नेपाल की त्रिशूली नदी का जलस्तर रविवार की सुबह बढ़ गया. नदी का जलस्तर बढ़ने से चरौदी बाजार को गोरखा जिले से जोड़ने वाला झूला पुल बह गया. बताया जा रहा है कि बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में पुल पहले ही कमजोर हो चुका था.

इसके बाद रविवार को नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तेज बहाव ने पुल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरा पुल पानी में समा गया. पुल के बहने से स्थानीय लोगों का गोरखा जिले से सीधा संपर्क टूट गया है. इस तरह से धाडिंग जिला और गोरखा जिला को जोड़ने वाला पुल अब टूट चुका है.

कभी पर्यटकों से गुलजार रहता था पुल

जानकारी के मुताबिक, नेपाल का झूला पुल अक्सर पर्यटकों से गुलजार रहता था. लेकिन जलप्रलय के बाद सिर्फ खौफनाक सन्नाटा पसरा दिखाई दिया. त्रासदी के बाद इस इलाके के लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया. उनके कारोबार पर जबरदस्त असर पड़ा है. ऐसे में अब तो रविवार की सुबह ही पुल नदी की तेज धार में बह गया.

सड़क धंसने से भी टूटा संपर्क

इस तरह से नेपाल में बाढ़ की त्रासदी लगातार कहर बरपा रही है. रविवार की सुबह मुग्लिन-काठमांडू सड़क खंड के कृष्णाभीर नामक जगह पर सड़क धंस गई थी. इसके बाद रविवार की दोपहर इसी सड़क खंड के गजूरी वार्ड नंबर-2 के पास त्रिशूली नदी की तेज धार की वजह से सड़क का कटाव शुरू हो गया है. ऐसे में एक बार फिर पृथ्वीराज मार्ग के रास्ते नेपाल की राजधानी काठमांडू का सड़क संपर्क टूट गया है.

बुधवार को आई विनाशकारी त्रासदी के बाद चार दिनों तक यह सड़क बंद थी, जिसे शनिवार की सुबह वाहनों के परिचालन के लिए खोला गया था और रविवार की सुबह 9 बजे से फिर से परिचालन बंद कर दिया गया. परिचालन बंद होने के कारण एक फिर भारी संख्या में ट्रक, बस और अन्य सवारी गाड़ी रास्ते में फंस गए हैं.

नेपाल में बारिश बनी परेशानी

नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से परेशानी बनी हुई है. बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बीच अब कई प्रमुख सड़क मार्गों पर यातायात रोक दिया गया है. रसुवा से फिर बाढ़ और भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद चितवन पुलिस प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है. हालात को देखते हुए नारायणगढ़ से काठमांडू, पोखरा और मुग्लिन जाने वाली गाड़ियों के पहिए थाम दिए गए हैं. इन इलाकों से नारायणगढ़ आने वाली गाड़ियों की आवाजाही भी अगले सूचना तक बंद रहेगी.

Also Read: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद चेन्नई रेफर, जानिए क्या है हेल्थ अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >