बिशुनपुर में दहेज विवाद में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, केस दर्ज, ससुराल पक्ष फरार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Jun 2026 9:25 AM

विज्ञापन

अस्पताल में परिजन व पुलिस.

Gopalganj news: मृतका के चाचा ने बताया कि एक साल पहले अपनी मर्जी से शादी की. शादी के बाद अक्सर दहेज में बाइक व अन्य सामान की मांग की जा रही थी.दंपती के बीच अक्सर विवाद होते रहता था.

विज्ञापन

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट

Gopalganj news : जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में दहेज विवाद को लेकर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान जमशेद आलम की पत्नी हीरा खातून के रूप में की गई है.

घटना के संबंध में मृतका के चाचा जैनुद्दीन मंसूरी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिन पति द्वारा हीरा खातून पर अपने साथ चलने का दबाव बनाया गया था. इसी दौरान उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. परिजनों का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज में बाइक और अन्य सामान की मांग की जा रही थी.

एक साल पहले अपनी मर्जी से की थी शादी

बताया जाता है कि दोनों ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से ही दहेज को लेकर तनाव बना हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया. वहीं, घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

सिधवलिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या.
Also Read : हाजीपुर में विवाहिता की हत्या के 4 दिन बाद अधजला शव बरामद, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन