gopalganj news : बैकुंठपुर में अश्लील डांस के नाम पर अवैध धंधा कर रहे संचालक समेत तीन गिरफ्तार, छह नाबालिग मुक्त

gopalganj news : पुलिस ने गुरुवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील डांस और अवैध गतिविधियों में लिप्त एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप का पर्दाफाश किया

बैकुंठपुर. स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील डांस और अवैध गतिविधियों में लिप्त एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप का पर्दाफाश किया. इस संयुक्त अभियान में पुलिस के साथ निश्चय मुक्ति फाउंडेशन (एनजीओ) भी शामिल रहा. कार्रवाई के दौरान तीन संचालकों को गिरफ्तार किया गया, वहीं बंधक बनाकर रखी गयीं छह नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया. सूत्रों के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवलिया में नेहा ऑर्केस्ट्रा एवं म्यूजिकल ग्रुप के नाम पर आवासीय परिसर में लंबे समय से अश्लील डांस और आपत्तिजनक गतिविधियां चल रही थीं. पुलिस ने छापेमारी कर संचालक मनीष कुमार के साथ उसके सहयोगी गोलू कुमार सिंह और मंटु कुमार को हिरासत में लिया. आरोप है कि ये संचालक गांव-गांव जाकर नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अश्लील डांस के लिए तैयार करते थे और जबरन उनसे अवैध काम कराते थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और भोली-भाली लड़कियों को जाल में फंसाकर उनका शोषण करता था. गिरफ्तार संचालकों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. गोपालगंज पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अश्लील डांस और अवैध धंधों में लिप्त गिरोहों के खिलाफ अभियान और तेज किया जायेगा. मुक्त करायी गयीं छह नाबालिग लड़कियों को काउंसेलिंग के बाद उनके परिवार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >