गोपालगंज: गोड्डा में रेसिंग के दौरान पिकअप पलटा, किशोर की मौत, एक युवक गंभीर

गोड्डा में 'डहरे करम बेहड़ा' कार्यक्रम से लौट रहा पिकअप वाहन रेसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. इस भीषण हादसे में केरवार गांव के किशोर शिवम कुमार साह की मौत हो गई, जबकि विवेक कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया.

Gopalganj News : गोड्डा में आयोजित ‘डहरे करम बेहड़ा’ कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरा पिकअप वाहन परसपानी के डहरलंगी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में केरवार गांव निवासी किशोर शिवम कुमार साह की मौत हो गयी, जबकि विवेक कुमार महतो उर्फ मंगरू गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है.

कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार गांव निवासी शिवम कुमार साह, स्व. आनंद कुमार साह के कनिष्ठ पुत्र, और विवेक कुमार महतो उर्फ मंगरू अन्य लोगों के साथ गोड्डा में आयोजित ‘डहरे करम बेहड़ा’ कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी गांव के ही एक पिकअप वाहन से वापस घर लौट रहे थे.

रेसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

बताया जाता है कि परसपानी के पास डहरलंगी मोड़ स्थित मैदान में पिकअप चालकों के बीच रेस होने लगी. इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में शिवम कुमार साह और विवेक कुमार महतो वाहन के नीचे दब गये.

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से दोनों को निकाला

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक शिवम कुमार साह की मौत हो चुकी थी. वहीं गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार महतो को दूसरे वाहन की मदद से सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया गया.

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विवेक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार, शिवम कुमार साह के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. परिवार में तीन भाई हैं. सबसे बड़ा भाई गुजरात में मजदूरी करता है, जबकि दूसरा भाई दिव्यांग है. बताया गया कि शिवम पढ़ाई के साथ-साथ मेहनत-मजदूरी कर अपनी मां और दिव्यांग भाई के भरण-पोषण में सहयोग करता था.

शिवम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे की खबर मिलते ही पूरे केरवार गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.:::

घायल का अस्पताल में इलाज परिजन के साथ प्रेम कुशवाहा | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >