gopalganj news : कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा, सबका मन मोहा

gopalganj news : संगीत, नृत्य और दृश्य कला में छात्रों ने दिखायी अनोखी झलकविभिन्न श्रेणियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को मिला सम्मान

गोपालगंज. शहर के डीएवी हाइस्कूल में गुरुवार को आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया.

””विकसित भारत-2047 में भारत की परिकल्पना”” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और दृश्य कला समेत विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रस्तुति देकर मन मोह लिया. उत्सव का शुभारंभ डीइओ योगेश कुमार, डीपीओ मुकेश कुमार व क्वालिटी नोडल अफसर आरपी सिंह ने जिला तकनीकी टीम के सदस्य राकेश भारती, श्वेता गुप्ता समेत अन्य के साथ दीप जलाकर किया.

संगीत, नृत्य और दृश्य कला समेत अन्य विधाओं में दीं प्रस्तुतियां

लोकनृत्य समूह में डीएवी उमावि, गोपालगंज प्रथम, उवि धर्मपरसा मांझा द्वितीय व तृतीय उच्च विद्यालय उचकागांव के छात्र-छात्राएं रहे. सुगम संगीत में उमावि, रामचंद्रपुर प्रथम, डीएवी मावि द्वितीय और तृतीय उमावि कल्याणपुर भोरे के छात्र-छात्राएं रहे. सुगम संगीत एकल में प्रथम स्थान डीएवी के शिवम कुमार, द्वितीय यूएचएस डुमरिया की आरुणि कुमारी और तृतीय पलक कुमारी रहीं. वहीं, शास्त्रीय, उपशास्त्रीय गायन एकल में डीएवी बालिका स्कूल की जूही कुमारी प्रथम रहीं. वहीं, वीएम इंटर कॉलेज की आराहना श्रीवास्तव द्वितीय और डीएवी बालिका विद्यालय की शांति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

त्रिआयामी मूर्तिकला में अनु उपाध्याय रहीं प्रथम

त्रिआयामी मूर्तिकला में उच्च मावि रामचंद्रपुर की अनु उपाध्याय प्रथम, उवि बथुआ बाजार की श्वेता कुमारी द्वितिय और डीएवी बालिका उच्च चिद्यालय की काजल कुमारी तृतीय स्थान पर रही. वहीं, दृश्य कला में उमावि, रामचंद्रपुर की अमृता कुमारी प्रथम, उमावि कल्याणपुर भोरे की अंतिमा कुमार द्वितीय और सहयोगी उवि बथुआ बाजार फुलवरिया की नाजिरा नूर तृतीय रहीं. दृश्य कला स्वदेशी खिलौने व स्थानीय शिल्प में प्रथम सहयोगी उच्च विद्यालय बथुआ बाजार की खुशबू कुमारी व सुनीता कुमारी रहीं. द्वितीय अहियापुर कोऑपरेटिव विद्यालय की दीपांजलि तिवारी और तृतीय डीएवी गोपालगंज की नीशु कुमारी रहीं. उधर, शास्त्रीय वादन तबला में ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र नवीन कुमार पहले स्थान पर रहे. वहीं, पारंपरिक कथा वाचन में उमावि कल्याणपुर भोरे के आशीष व संतोषी प्रथम रहे. शास्त्रीय नृत्य में को-ऑपरेटिव विद्यालय अहियापुर की छात्रा शिवांगी कुमार प्रथम, सहयोगी उवि बथुआ बाजार की सलोनी कुमारी द्वितीय रहीं. वहीं, लोक नृत्य समूह में डीएवी उवि गोपालगंज पहले, उवि धर्मपरसा मांझा दूसरे और हाइस्कूल उचकागांव के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे. इन सब प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >