गोपालगंज में 24 सितंबर को होगा भगवान बलभद्र का वार्षिक पूजन उत्सव, मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित

गोपालगंज में 24 सितंबर को कलवार समाज के कुलदेवता भगवान बलभद्र का वार्षिक पूजन उत्सव आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित होगा. इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा.

Gopalganj News : कलवार समाज के कुलदेवता भगवान बलभद्र का वार्षिक पूजन उत्सव 24 सितंबर, गुरुवार को शहर के आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित किया जायेगा. आयोजन को लेकर समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें पूजा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद

बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे. श्रद्धालु भगवान बलभद्र की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित

पूजन उत्सव के दौरान समाज के मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा. आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया है.

व्यवस्थाओं को लेकर बनी आयोजन की रूपरेखा

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा की व्यवस्था, प्रसाद वितरण और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. समाज के लोगों ने अधिक से अधिक परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

बैठक में समाज के कई लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता, बरौली नगर पंचायत के चेयरमैन जितेंद्र प्रसाद, रविरंजन प्रसाद, लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, जय हिंद प्रसाद, जगत नारायण प्रसाद, मुकेश कुमार, रामानंद प्रसाद गुप्ता, पिंकी गुप्ता, अजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, सिंपू गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, राजू कलवार, शिवधुल प्रसाद, रवि गुप्ता, नगर परिषद सदस्य प्रतिनिधि भोला गुप्ता, पवन कलवार, भीम शंकर प्रसाद, मनीष कुमार गुप्ता समेत समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >