गोपालगंज: हिंदी के साथ तकनीक और तर्क-वितर्क का दिखा संगम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गोपालगंज के रिलायबल वर्ल्ड स्कूल में हिंदी दिवस पर एक अनूठा कार्यक्रम हुआ. विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के साथ-साथ AI और तकनीक पर भी अपने विचार रखे, जिसमें तर्क-वितर्क और रचनात्मकता का संगम देखने को मिला. बच्चों ने अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता का प्रदर्शन किया.

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के यादोपुर स्थित रिलायबल वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, साहित्य, तकनीक और तर्क-वितर्क से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हिंदी के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी प्रार्थना और आज के विचार से हुई.

हिंदी भाषा और साहित्य पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस और हिंदी भाषा के महत्व, मातृभाषा, राजभाषा, चित्र देखकर वाक्य बोलने तथा तुलसीदास जी से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतियां दीं. बच्चों की प्रस्तुतियों को शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों ने खूब सराहा. विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति अपनी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.

एआइ और शिक्षा पर बच्चों ने रखे तर्क

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं शिक्षा’ विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता रही. इसमें विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते इस्तेमाल, इसके फायदे और चुनौतियों पर अपने विचार रखे. बच्चों ने तर्कों के साथ अपनी बात रखकर हिंदी को आधुनिक तकनीक और डिजिटल दौर से जोड़ने का संदेश दिया.

समाचार एक्सप्रेस और हिंदी प्रश्नोत्तरी में भी लिया हिस्सा

इसके अलावा समाचार एक्सप्रेस, आशु-निबंध और हिंदी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. हिंदी पॉडकास्ट के माध्यम से बच्चों ने डिजिटल माध्यम में हिंदी की उपयोगिता और बदलते तकनीकी दौर में हिंदी की भूमिका को प्रस्तुत किया.

शिक्षकों के प्रयासों की हुई सराहना

कार्यक्रम की तैयारी में हिंदी विभाग के संदीप राय और पल्लवी ब्याहुत का विशेष योगदान रहा. निदेशक ब्रजेश राय, प्रधानाचार्य अरुण कुशवाहा, प्रशासन विभाग की अप्रीता शुक्ला और समन्वयक दया सर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल रहा. इस दौरान रूपेश कुमार, अनुराग कुमार, विजेता कुमार, राहुल मिश्रा, राजकुमार साह, आलोक सिंह, कृतिशा शुक्ला, खुशी दुबे, सुशीला, नंदिता, खुशी गुप्ता, बिना, पार्वती, मुस्कान समेत अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा.

नई तकनीक के सकारात्मक इस्तेमाल के लिए किया प्रेरित

निदेशक ब्रजेश राय ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और रचनात्मकता बढ़ाने में मदद करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार सीखने और नई तकनीक का सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >