सासामुसा. विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर नया टोला के समीप पुलिस ने तस्करी के लिए ले जायी जा रही 124 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार, यूपी से चंपारण की ओर शराब ले जाये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर इलाके की घेराबंदी की गयी. बॉर्डर क्षेत्र से आ रही संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र निवासी दूधनाथ चौधरी के पुत्र बब्लू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही वाहन मालिक के विरुद्ध भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
Gopalganj News : सलेहपुर में 124 लीटर विदेशी शराब जब्त, चंपारण का तस्कर गिरफ्तार
सासामुसा. विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर नया टोला के समीप पुलिस ने तस्करी के लिए ले जायी जा रही 124 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
