किशोरी का गैंगरेप, ट्रांसजेंडर से भी गंदी हरकत; गोपालगंज में 24 घंटे में 2 शर्मनाक वारदात
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 09 Jun 2026 5:52 PM
थाने के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़
Gopalganj News : गोपालगंज के विजयीपुर में 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म की दो घटनाएं, एक आरोपी गिरफ्तार.
गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां महज 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म की दो बड़ी वारदातें सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पहली घटना में बथान में सोई एक ट्रांसजेंडर को हवस का शिकार बनाया गया, वहीं दूसरी घटना में एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.
ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म से हड़कंप
सोमवार की देर रात विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसजेंडर अपने बथान में सो रही थी. इसी दौरान एक युवक ने वहां पहुंचकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
दो युवकों ने किया किशोरी का अपहरण
विजयीपुर थाना क्षेत्र में ही एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई. किशोरी जब बाजार जा रही थी, तभी दो युवकों ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. विरोध करने पर दरिंदों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.
पुलिस ने तेज की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, दोनों ही मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है. ट्रांसजेंडर मामले का आरोपी जेल भेजने की प्रक्रिया में है, वहीं किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.
Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










