जिगना ढाला के समीप मिला कारोबारी का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 09 Jun 2026 4:47 PM
पोस्टमार्टम के लिए परिजन सदर अस्पताल पहुचे.
Gopalganj News : गोपालगंज में लापता मछली कारोबारी प्रेम सागर राजभर का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू.
गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : मीरगंज में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी जिउत राजभर का पुत्र 49 वर्षीय प्रेम सागर राजभर बताये गये हैं. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप की है, जहां मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सड़क किनारे उनका शव बरामद हुआ. परिजनों के अनुसार, प्रेम सागर राजभर मणिपुर में आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों का कारोबार करते थे और वहीं बेचते थे. बीते शनिवार को वह किशोरी राजभर के साथ घर लौट रहे थे.
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर कर रही जांच
इसी दौरान सोमवार की शाम करीब पांच बजे जिगना ढाला के पास वह अचानक बिछड़ गए. काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. रातभर परिजन और स्थानीय लोग उनकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. मंगलवार की सुबह राहगीरों द्वारा सड़क किनारे एक शव पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान प्रेम सागर राजभर के रूप में की. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
Also Read : महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ RJD का हल्ला बोल, सरकार पर साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










