गोपालगंज के महेंद्र दास इंटर कॉलेज की प्राचार्य पर, अपने भाई के साथ मिलकर सरकारी पैसों की हेराफेरी करने का आरोप

Bihar News: गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में स्थित महेंद्र दास इंटर कॉलेज में शिक्षकों को अनुदान की राशि देने में एक करोड़ की हेराफेरी की जांच शिक्षा विभाग शुरू कर दिया है. कालेज में कार्यरत शिक्षक का आरोप प्राचार्य निभा तिवारी अपने भाई राजीव मिश्रा के नाम से एक लाख का चेक लेकर राशि वापस ले लिया. प्राचार्य ने अपने भाई के साथ कर्मियों को डरा-धमकाकर, सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर, केस में फंसाने तथा कॉलेज से बर्खास्त करने की धमकी देकर चेक के माध्यम से भुगतान वापस ले लिया गया है ,तथा दी गयी राशि का आधा हिस्सा किसी न किसी माध्यम से वापस वसूल लिया गया. अब मामले की हाइलेबल जांच शुरू होने के बाद गड़बडियों का दायरा और बढ़ने की संभावना बढ गयी है. डीइओ योगेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में धांधली का कागजाती साक्ष्य सामने आये है. जिसे गंभीरता से जांच किया जा रहा. दोषी चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Bihar News: गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में स्थित महेंद्र दास इंटर कॉलेज में शिक्षकों को अनुदान की राशि देने में एक करोड़ की हेराफेरी की जांच शिक्षा विभाग शुरू कर दिया है. कालेज में कार्यरत अर्थशास्त्र के शिक्षक संजय वर्मा को अनुदान की राशि दो वर्ष का 85-85 हजार का दो चेक दिया गया.

उसके साथ ही प्राचार्य निभा तिवारी के द्वारा अपने रिश्ते के भाई राजीव मिश्रा के नाम से एक लाख का चेक लेकर राशि ले लिया गया. शिक्षक ने कहां मजबूरी में राशि को लौटाया.

शिक्षकों का आरोप प्राचार्य अपने भाई के माध्यम से डरा- धमका कर पैसे की उगाही करती है

उनके जैसे लगभग सभी शिक्षकों के साथ डरा- धमका कर राशि लौटवाया गया है. कॉलेज में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के मद में सत्र 2015-17 एवं 2016-18 के लिए बिहार सरकार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक 06 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से एक करोड़ रुपये भेजे गये थे.

उसके बाद प्राचार्य ने अपने कथित भाई के साथ कर्मियों को डरा-धमकाकर, सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर, केस में फंसाने तथा कॉलेज से बर्खास्त करने की धमकी देकर चेक के माध्यम से भुगतान किया गया तथा दी गयी राशि का आधा हिस्सा किसी न किसी माध्यम से वापस वसूल लिया गया.

हाइलेबल जांच शुरू होने के बाद उजागर हुआ मामला

अब मामले की हाइलेबल जांच शुरू होने के बाद गड़बडियों का दायरा और बढ़ने की संभावना बढ गयी है. डीइओ योगेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में धांधली का कागजाती साक्ष्य सामने आये है. जिसे गंभीरता से जांच किया जा रहा. दोषी चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

जांच टीम ने शिकायत करने वाले से भी मांगे साक्ष्य

महेंद्र दास इंटर कॉलेज में हुए धांधली की जांच कर रहे डीपीओ माध्यमिक प्रवीण कुमार प्रभात ने काॅलेज के खिलाफ लगाये गये आरोपों की पुख्ता साक्ष्य लेकर सोमवार तक देने का आदेश दिया है. जिससे कार्रवाई करना आसान हो सके. शिकायतकर्ताओं की ओर से कई चेक दिये गये है. जिसमें साफ होता है कि कैसे राशि का विचलन किया गया है.

शिक्षकों का आरोप प्राचार्य यूपी से गोपालगंज में कॉलेज का संचालन करवाती है


अमितेश कुमार श्रीवास्तव, पांडेय चिंतामणि, अनिता कुमारी, रंजीता कुमारी, रामाशंकर की ओर से डीएम को दिये गये शिकायत में आरोप लगाया कि महेंद्र दास इंटर कॉलेज के प्राचार्य अपने कथित भाई के लिए यूपी के सलेमगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलवा कर वहीं से कॉलेज का संचालन किया जाता रहा.

कॉलेज से होने वाले आय का खर्च भी प्राइवेट स्कूल में लगाया गया है. इस बीच इंटर कॉलेज का कोड भी सरकार ने बंद कर दिया. जिसे आजतक नहीं खोलवाया गया और इंटर कॉलेज में काम करने वाले 75 से अधिक शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी बेरोजगार हो गये है.

आरोपों व उसके साक्ष्यों की हो रही जांच : विभाग

डीइओ योगेश कुमार ने बताया कि इंटर कॉलेज के कर्मियों व शिक्षकों के आराेपों की जांच हो रही है. साक्ष्यों को खंगाला जा रहा. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >