सिधवलिया. भारतीय स्टेट बैंक की सिधवलिया शाखा में गुरुवार की शाम करीब 4:10 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते बैंक परिसर में अफरातफरी मच गयी. उस समय बैंक में ग्राहकों की संख्या कम थी, फिर भी मौजूद लोग भागकर बाहर निकले. बैंककर्मी भी सुरक्षित बाहर निकल आये. सूचना मिलते ही बैंक के सुरक्षाकर्मी ने अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पाया और तुरंत बिजली आपूर्ति कटवा दी. घटना की जानकारी पर महम्मदपुर से दमकल विभाग और पुलिस दल मौके पर पहुंच गया. शाखा प्रबंधक विनोद कुमार राजनीति सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी. हालांकि बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन मरम्मत होने तक बैंक का सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
