शिक्षकों ने फूंका पुतला
गोपालगंज : टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन आंबेडकर चौक पर किया गया. उक्त बातों की जानकारी जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने दी. उन्होंने पुतला दहन के दौरान विभिन्न मांगों की भी चर्चा की. मौके पर जितेंद्र कुमार यादव, अंबुज सिन्हा, संजीव कुमार रंजन, प्रभाकर पासवान, लखेंद्र गोड़, नित्यानंद शुक्ला, राजीव कुमार पाठक व सोनू अली आदि थे.
