बिजली काे लगी ''लू'', आपूर्ति में भारी कटौती

गोपालगंज : भीषण गरमी से जन जीवन बेहाल है. पारा 42 को पार कर चुका है. तापमान बढ़ने के साथ ही विद्युत आपूर्ति में भारी कमी आयी है. तापमान में लगातार हो रही भारी बढ़ोतरी के साथ लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. एक तरफ पारा जहां 42 को पार कर गया है, वहीं […]

गोपालगंज : भीषण गरमी से जन जीवन बेहाल है. पारा 42 को पार कर चुका है. तापमान बढ़ने के साथ ही विद्युत आपूर्ति में भारी कमी आयी है. तापमान में लगातार हो रही भारी बढ़ोतरी के साथ लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. एक तरफ पारा जहां 42 को पार कर गया है, वहीं दूसरी ओर आपूर्ति पांच से छह घंटे पर सिमट गयी है. रविवार बिजली के मामले में शहर के लिए ब्लैक संडे रहा. शहर के कई मुहल्लों में आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही.

आपूर्ति ठप होने से शहरवासी पूरी रात गरमी से बचने के लिए छत से लेकर सड़क तक टहलते रहे.

सूख गयीं पानी टंकियां, बेकार पड़े पंखे : सोमवार को शहर में गरमी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा. कई मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंखे और कूलर जहां बेकार पड़े रहे, वहीं पानी टंकियां खाली रहीं. सोमवार की सुबह पानी के लिए लोगों को चापाकल का सहारा लेना पड़ा, तो कई बाल्टी लेकर पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे.
शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने का कारण अरार पावर सब स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी होना बताया गया है. पावर सब स्टेशन का पावर ट्रांसफॉर्मर रविवार को खराब हो गया, जिसके कारण फीडर तीन में सप्लाइ पूरी तरह बंद हो गयी. सोमवार को भी पावर सब स्टेशन ठीक करने के लिए काम जारी था.
बिजली सप्लाइ
दिन प्राप्त बिजली घंटे में
शनिवार 17 घंटे
रविवार 5 घंटे
सोमवार 12 घंटे
क्या कहता है विभाग
पावर सब स्टेशन में खराबी आने के कारण सप्लाइ में बाधा उत्पन्न हुई है. ठीक कराने के बाद सोमवार की शाम पावर सप्लाइ शुरू करा दी गयी ह
सौरभ कुमार, कार्य. अभियंता, बिजली विभाग, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >