गुलाबी मतदान केंद्र लोगों में बना आकर्षण का केंद्र

भव्य सजावट से मतदाता भी हो रहे थे आकर्षित गोपालगंज : निकाय चुनाव में गुलाबी मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र बना रहा. नगर पर्षद गोपालगंज में भले ही 53 मतदान केंद्र बनाये गये थे, लेकिन गुलाबी मतदान केंद्र की चर्चा हर एक मतदाताओं की जुबान पर थी. गुलाबी मतदान केंद्र की सजावट को एक नजर […]

भव्य सजावट से मतदाता भी हो रहे थे आकर्षित

गोपालगंज : निकाय चुनाव में गुलाबी मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र बना रहा. नगर पर्षद गोपालगंज में भले ही 53 मतदान केंद्र बनाये गये थे, लेकिन गुलाबी मतदान केंद्र की चर्चा हर एक मतदाताओं की जुबान पर थी. गुलाबी मतदान केंद्र की सजावट को एक नजर देखने के लिये मतदाताओं के मन में काफी उत्साह था. जहां गुलाबी मतदान केंद्र के मतदाता वहां की सजावट और व्यवस्था को देखने के लिये सुबह में ही मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे. वहीं कई मतदाता तो बाहर से ही आकर्षक दृश्य को देखने के लिए बेताब थे.
उस मतदान केंद्र के मतदाता तो मतदान केंद्र के अंदर और बाहर भ्रमण कर सजावट की मुआयना कर रहे थे, जबकि बाहरी लोग एवं दूसरे वार्ड के मतदाता बाहर से ही सजावट को देख कर आनंदित हो रहे थे. वहीं अधिकारियों का टीम भले ही ड्यूटी किसी भी क्षेत्र में हो, लेकिन गुलाबी मतदान केंद्र को देखने के लिए वहां पहुंचते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >