जूता कारोबारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी

गोपालगंज : शहर के प्रमुख जूता कारोबारी को फोन कर अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है. अपराधियों ने एके-47 खरीदने के लिए इस राशि की डिमांड की है. रंगदारी मांगने और धमकी से कारोबारी एवं उनके परिजन दहशत मेें हैं. उन्होंने पुलिस […]

गोपालगंज : शहर के प्रमुख जूता कारोबारी को फोन कर अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है. अपराधियों ने एके-47 खरीदने के लिए इस राशि की डिमांड की है. रंगदारी मांगने और धमकी से कारोबारी एवं उनके परिजन दहशत मेें हैं. उन्होंने पुलिस में शिकायत कर तत्काल सुरक्षा की गुहार लगायी है.

इससे पहले चार अप्रैल को जूता कारोबारी की हत्या की नीयत से अपराधियों ने गोली मारी थी. सिनेमा रोड में जंगलिया चौक के समीप स्थित खुशी शू सेंटर के मालिक संतोष कुमार गुप्ता के मोबाइल पर दोपहर दो बजे मुन्ना मिश्रा नामक अपराधी ने 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. संतोष ने जब बैंक से लोन का नोटिस होने की बात कही,

तो अपने भाई मनोज गुप्ता से पांच लाख रुपये और खुद पांच लाख रुपये देने को कहा. उसने एके-47 खरीदने के लिए राशि की डिमांड करने की बात कही और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी. धमकी के बाद कारोबारी तत्काल दुकान छोड़ कर घर चले गये. इस घटना को लेकर नगर थाने की पुलिस फिलहाल

जूता कारोबारी से मांगी…
कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पीड़ित कारोबारी ने प्रभात खबर को बताया कि चार अप्रैल को जब मनोज गुप्ता को गोली मारी गयी थी, उससे पहले किसी तरह की कोई रंगदारी नहीं मांगी गयी थी. अब रंगदारी की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >