कटेया के गुदरी बाजार में गंदगी का अंबार

कटेया : कटेया नगर पंचायत का गुदरी बाजार गंदगी से पटा हुआ है. यहां व्याप्त गंदगी एवं सड़ांध से वहां के तमाम दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर हट गये हैं, लेकिन नगर पंचायत को इसकी कोई चिंता नहीं. कुछ दुकानदार इसी गंदगी के बीच अपनी दुकानें लगाने को मजबूर हैं. किंतु ग्राहक नहीं पहुंच पा […]

कटेया : कटेया नगर पंचायत का गुदरी बाजार गंदगी से पटा हुआ है. यहां व्याप्त गंदगी एवं सड़ांध से वहां के तमाम दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर हट गये हैं, लेकिन नगर पंचायत को इसकी कोई चिंता नहीं. कुछ दुकानदार इसी गंदगी के बीच अपनी दुकानें लगाने को मजबूर हैं. किंतु ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं. बता दें कि कटेया नगर पंचायत के वार्ड नं. चार स्थित गुदरी बाजार के शेड का निर्माण लाखों खर्च कर बनाया गया था, जिसमें सब्जी की थोक दुकानें लगती थीं.

सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ जमी रहती थी. किंतु बगल में स्थित एक तालाब का गंदा पानी तथा शौचालय की गंदगी से गुदरी बाजार इस तरह भर गया है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल है. यही कारण है अधिकतर दुकानदार इस सरकारी शेड को छोड़ कर किराये के मकान में अपनी दुकान लगा लिये हैं. इसके कारण गुदरी बाजार वीरान पड़ा हुआ है. नगर पंचायत के पास सफाई कर्मी तो हैं, पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं. इससे स्थानीय दुकानदारों में काफी रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >