बीच सड़क पर अर्धनग्न कर पीटा

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के नवका टोला में गाली-गलौज का विरोध करना महिला का महंगा पड़ा. गांव के प्रभावशाली व्यक्त ने महिला की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी. महिला ने छेड़खानी करने के बाद अर्धनग्न करके पीटने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई […]

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के नवका टोला में गाली-गलौज का विरोध करना महिला का महंगा पड़ा. गांव के प्रभावशाली व्यक्त ने महिला की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी. महिला ने छेड़खानी करने के बाद अर्धनग्न करके पीटने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

महिला की पिटाई करनेवाला आरोपित फरार बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवका टोला गांव की महिला अपने घर पर थी. गांव के पन्ना लाल साह महिला का नाम लेकर गालियां देने लगा. महिला ने घर से निकल कर इसका विरोध किया, जिस पर पन्ना लाल साह ने बीच सड़क पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

महिला के साथ मारपीट करते देख बहनोई मौके पर पहुंच गये. तब जाकर उसकी जान बची. घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया. पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है. उधर, पुलिस ने आरोपित की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >