एनएच पर लूटे गये ट्रकों को नेपाल में बेचा

गोपालगंज : हाइवे पर लूटे गये चावल और पार्चून के सामान से भरे ट्रकों को नेपाल में बेचे जाने का खुलासा हुआ है. गोपालगंज पुलिस की टीम ने पूर्वी चंपारण पुलिस के साथ कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें नेपाल बॉर्डर तथा रक्सौल में छापेमारी कर चार संभावित लुटेरों को हिरासत में लिया गया है. […]

गोपालगंज : हाइवे पर लूटे गये चावल और पार्चून के सामान से भरे ट्रकों को नेपाल में बेचे जाने का खुलासा हुआ है. गोपालगंज पुलिस की टीम ने पूर्वी चंपारण पुलिस के साथ कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें नेपाल बॉर्डर तथा रक्सौल में छापेमारी कर चार संभावित लुटेरों को हिरासत में लिया गया है. माल समेत ट्रकों को नेपाल में बेचे जाने से पुलिस की मुश्किल बढ़ गयी है. पुलिस अब इंटरपोल से सहयोग लेने में जुटी है.
माना जा रहा है कि यहां हाइवे पर लूटे गये ट्रकों का माल नेपाल में बेचा जा रहा है. 27 जून की रात में पार्चून के सामान से भरा ट्रक दिल्ली से असम जा रहा था. महम्मदपुर थाने के एक लाइन होटल पर रुक कर चालक ने खाना खाया. आगे बढ़ते ही डूमरिया घाट पर बोलेरो पर सवार लुटेरों ने ट्रक के चालक और खलासी को अपने कब्जे में ले उन्हें नशा सुंघा दिया तथा ट्रक को लूट लिया. दूसरे दिन खाली ट्रक बगहा थाना क्षेत्र में बरामद किया गया. अभी इस लूट का उद्भेदन भी नहीं हुआ कि छह जुलाई की रात दिल्ली से चावल लेकर मधुबनी जा रहे ट्रक को लूट लिया गया. हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले ट्रकचालक दीपक शर्मा और खलासी ललित कौशिक ने महम्मदपुर के सुदामा लाइन होटल पर खाना खाया. ट्रक लेकर जब आगे बढ़े तो लुटेरों ने पीपरा कोठी के पास चावल भरे ट्रक को चालक और खलासी को नशा सुंघा कर ट्रक को लूट लिया. ट्रक चालक और खलासी को कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ पर लाकर फेंक दिया गया था. जहां से बेहोशी की हालत में कुचायकोट
पुलिस ने बरामद किया. इन लूटकांडों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान रवि रंजन कुमार ने कई थानों की
पुलिस टीम गठित कर छापेमारी का आदेश दिया था. रक्सौल में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >