महिला से सरेआम लाखों के जेवर की लूट, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज : पुलिस को चुनौती देते हुए लुटेरों ने शहर में दिनदहाड़े एक महिला से चाकू एव पिस्तौल का भय दिखा कर 10 हजार रुपये नकद सहित तीन लाख रुपये के जेवर लूट लिये. महिला बैग में नकदी एवं अपना जेवर रखी थी और भाई के साथ पैदल ही जा रही थी कि अस्पताल के […]

गोपालगंज : पुलिस को चुनौती देते हुए लुटेरों ने शहर में दिनदहाड़े एक महिला से चाकू एव पिस्तौल का भय दिखा कर 10 हजार रुपये नकद सहित तीन लाख रुपये के जेवर लूट लिये. महिला बैग में नकदी एवं अपना जेवर रखी थी और भाई के साथ पैदल ही जा रही थी कि अस्पताल के समीप बोलेरो पर सवार बदमाशों ने घटना काे अंजाम दिया. मांझा थाना क्षेत्र के सिकमी गांव के रहनेवाले एसरार अख्तर ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बताया है कि बुधवार को अपनी बहन तमन्ना परवीन के साथ आंबेडकर चौक से पैदल ही घोष मोड़ की तरफ गाड़ी पकड़ने जा रहे थे. सदर अस्पताल गेट के समीप बोलेरो पर सवार उसके गांव के आधा दर्जन लुटेरों ने उन दोनों को घेर लिया तथा चाकू एवं पिस्तौल उसके सीने पर सटा कर जान से मारने की धमकी देने लगे. वह कुछ समझ पाता, इतने में बदमाशों ने उसकी बहन के हाथों से उसका बैग झपट लिया और चाकू मार कर घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज हुआ.

घायल ने इरशाद आलम सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >