कमिश्नर ने दर्ज किया बयान

गोपालगंज : सब जज की पिटाई के मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर के आयुक्त अतुल कुमार मंगलवार को यहां दूसरी बार पहुंचे. कमिश्नर ने घटनास्थल मौनिया चौक पर पहुंच कर दुकानदारों का बयान लिया. दुकानदारों ने कुछ भी नहीं देखने की बात कही. इसके बाद परिसदन में पहुंचे कमिश्नर ने वकीलों की बातें भी […]

गोपालगंज : सब जज की पिटाई के मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर के आयुक्त अतुल कुमार मंगलवार को यहां दूसरी बार पहुंचे. कमिश्नर ने घटनास्थल मौनिया चौक पर पहुंच कर दुकानदारों का बयान लिया. दुकानदारों ने कुछ भी नहीं देखने की बात कही. इसके बाद परिसदन में पहुंचे कमिश्नर ने वकीलों की बातें भी सुनीं और उनका बयान दर्ज किया. इसके पहले घटना के दूसरे दिन जब कमिश्नर पहुंचे थे, तो सिर्फ प्रशासन के अधिकारियों का बयान लिया था. कमिश्नर ने कहा कि बुधवार को जांच रिपोर्ट सौंप दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >