हथुआ चीनी मिल में आग जहरीली गैस का रिसाव
मीरगंज (गोपालगंज) : हथुआ की बंद चीनी मिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. चीनी मिल में रखे सल्फर के गोदाम में आग लगने से जहरीली गैस निकलने लगी, जिसके कारण लोगों का दम घुटने लगा. आनन-फानन में घर छोड़ कर भाग निकले. उधर, रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद […]
मीरगंज (गोपालगंज) : हथुआ की बंद चीनी मिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. चीनी मिल में रखे सल्फर के गोदाम में आग लगने से जहरीली गैस निकलने लगी, जिसके कारण लोगों का दम घुटने लगा. आनन-फानन में घर छोड़ कर भाग निकले. उधर, रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद
हथुआ एसडीएम प्रमोद राम ने अलर्ट जारी करते हुए आसपास के गांवों में रहनेवाले ग्रामीणों को दूर चीनी मिल से दूर रहने सलाह दी. रविवार को आग के भयावह होने पर दमकल की दो गाड़ियां और जेसीबी को लगाया गया. देर शाम तक आग पर दमकल टीम पूरी तरह से काबू नहीं पा सकी थी. स्थिति भयावह बनी हुई थी. उधर, जहरीली गैस से आसपास के इलाकों में रहनेवाले ग्रामीणों के
हथुआ चीनी मिल…
सीने में जकड़न, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. तत्काल मेडिकल टीम ने जहरीली गैस से बीमार लोगों की इलाज शुरू कर दी. मौके पर कैंप कर डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है. वहीं, घटनास्थल पर कैंप कर रहे बीडीओ मार्कंडेय राय और सीओ अशोक शर्मा की रिपोर्ट पर वरीय अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं. जहरीली गैस के कारण पहाड़ी लाइन, हरखौली गांव के अधिकतर ग्रामीण अपने घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर निकल गये हैं.
आसपास के लोगों ने खाली किया घर
पूरे मामले की होगी जांच : एसडीएम
हथुआ चीनी मिल 1992 से बंद पड़ी थी. चीनी मिल में रखे गये सल्फर की गिनरानी नहीं की जाती थी. लोगों की मानें, तो शरारती तत्वों ने सल्फर में आग लगायी. एसडीएम प्रमोद राम ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद पूरे मामले की जांच करायी जायेगी.