एसीजेएम को दारोगा ने पीटा वकीलों ने रोका कोर्ट का काम

गोपालगंज : जिला पर्षद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सेफ जोन एरिया में लागू निषेधाज्ञा के दौरान गुरुवार की सुबह कोर्ट जा रहे एसीजेएम-एक की मौनिया चौक पर तैनात दारोगा ने पिटाई कर दी़ एसीजेएम को पीटते देख चौक पर अफरा-तफरी मच गयी. उधर, घटना की खबर जैसे ही कोर्ट में पहुंची, वकील न्यायिक कार्य […]

गोपालगंज : जिला पर्षद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सेफ जोन एरिया में लागू निषेधाज्ञा के दौरान गुरुवार की सुबह कोर्ट जा रहे एसीजेएम-एक की मौनिया चौक पर तैनात दारोगा ने पिटाई कर दी़ एसीजेएम को पीटते देख चौक पर अफरा-तफरी मच गयी. उधर, घटना की खबर जैसे ही कोर्ट में पहुंची, वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दारोगा पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गये. उधर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने पूरे मामले में पटना हाइकोर्ट को जानकारी दी. न्यायिक पदाधिकारियों ने भी काम नहीं किया. कोर्ट का काम-काज पूरी तरह से ठप हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >