दो हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

नियोजन मेले का पांच को डीएम करेंगे उद्घाटन गोपालगंज : नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. जिला प्रशासन की ओर से पांच जुलाई को नियोजन मेले का आयोजन किया जायेगा. नियोजन मेले में दो हजार बेरोजगार युवाओं को देश की नामी-गिरामी कंपनियों में नौकरी मिलेगी. योग्यता के आधार पर कंपनियों […]

नियोजन मेले का पांच को डीएम करेंगे उद्घाटन

गोपालगंज : नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. जिला प्रशासन की ओर से पांच जुलाई को नियोजन मेले का आयोजन किया जायेगा. नियोजन मेले में दो हजार बेरोजगार युवाओं को देश की नामी-गिरामी कंपनियों में नौकरी मिलेगी. योग्यता के आधार पर कंपनियों में युवाओं का चयन किया जायेगा. जिला नियोजनालय विभाग ने नियोजन मेले की तैयारी पूरी कर ली है. डीएम राहुल कुमार नियोजन मेले का उद्घाटन करेंगे.
नियोजनालय पदाधिकारी भरतजी राम ने बताया कि नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेने का आयोजन एमएम उर्दू हाइस्कूल में किया गया है. नौकरी की तलाश करनेवाले बेरोजगार युवा नियोजन मेले में भाग ले सकते हैं. युवाओं को इसके लिए नियोजनालय की वेबसाइट से बेरोजगारी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
ये कंपनियां देंगी रोजगार
स्क्रोपिक्स इंडिया
शिवशक्ति टेक्नोलॉजी लि.
विरू सिक्युरिटी सर्विस
जीफोरएस गुड़गांव
मिसा सिक्युरिटी सूरत
एसआइएस लि. मुजफ्फरपुर
आरव मिल
आरएसडब्ल्यूएम लि. राजस्थान
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस
होप केयर सर्विस
रेशम मिल मध्य प्रदेश
भारत फर्टीलाइजर
आइसीएसएस सिक्युरिटी
श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस लि.
सेवा सहयोग सिक्युरिटी जमशेदपुर
ये दस्तावेज लाना जरूरी
बेरोजगारी का रजिस्ट्रेशन रसीद
अभ्यर्थी का बायोडाटा
मूल प्रमाणपत्र
निवास प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
क्या कहते हैं अधिकारी
मेले की तैयारी पूरी कर ली गयी. आठवीं पास भी नियोजन मेले में रोजगार पा सकते हैं. पांच जुलाई को एमएम उर्दू हाइस्कूल में नियोजन सह व्यवसायी मार्गदर्शन मेला लगेगा.
भरतजी राम, जिला नियोजनालय पदाधिकारी, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >