किसान को मारी गोली एक हमलावार पकड़ाया

उचकागांव : उचकागांव थाने के नवतन हरैया गांव में हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार को किसान को गोली मार दी. ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी. दूसरा अपराधी भाग गया. गोली लगने से घायल किसान को सदर अस्पताल ले जाया […]

उचकागांव : उचकागांव थाने के नवतन हरैया गांव में हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार को किसान को गोली मार दी. ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी. दूसरा अपराधी भाग गया. गोली लगने से घायल किसान को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है.

साथ ही गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवतन हरैया गांव के मैनुल मियां अपने घर से निकले थे. गांव के चंवर में आते ही बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर अंधाधुंध गोलीबारी

किसान को मारी गोली…
कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट सुन कर खेत में काम कर रहे लोगों का ध्यान आवाज की तरफ गया, तो खून से लथपथ मैनुल मियां अपराधियों को रोकने का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बाइक पर बैठे एक अपराधी को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसकी जम कर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया अपराधी अपना नाम राजा मियां बता रहा था, जो मीरगंज थाने के सवरेजी राजापुर का रहनेवाला है. उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं. उसने अपने भागे हुए साथी का नाम सोलजर खान बताया. वह जो सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव का रहनेवाला है. प्रभारी थानाध्यक्ष संजय राम ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपराधी के साथ-साथ बरामद सामान को भी जब्त कर लिया.
पुलिसकर्मी का बेटा है राजा मियां
गिरफ्तार राजा मियां के कई कांडों में संलिप्त होने की आशंका है. हथुआ के एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद के अलावा मीरगंज इंस्पेक्टर रामसेवक यादव, सदर डीएसपी विभेश कुमार, मीरगंज के थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव अपराधी से पूछताछ कर रहे हैं. मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी राजापुर के रहनेवाले कुख्यात राजा मियां के पुलिस पकड़ में आने के बाद खुलासा हुआ कि उसके पिता मो फिरोज पटना पुलिस का जवान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >