मम्मी! अब मुझे नहीं जीना मेरी अरथी उठा लेना

देवरिया में ट्रेन से कूदी यौनशोषण की शिकार पीड़िता पीड़िता की हालत गंभीर, रेल पुलिस की सुरक्षा में हो रहा इलाज गोपालगंज : काठगोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस देवरिया स्टेशन पर रुकनेवाली थी कि जेनरल कोच में यात्रा कर रही किशोरी उठी और अपनी मां से कहा कि मम्मी अब मुझे नहीं जीना. […]

देवरिया में ट्रेन से कूदी यौनशोषण की शिकार पीड़िता

पीड़िता की हालत गंभीर, रेल पुलिस की सुरक्षा में हो रहा इलाज

गोपालगंज : काठगोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस देवरिया स्टेशन पर रुकनेवाली थी कि जेनरल कोच में यात्रा कर रही किशोरी उठी और अपनी मां से कहा कि मम्मी अब मुझे नहीं जीना. मेरी अरथी उठा लेना. इसके बाद उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी़ इसके बाद रेल पुलिस ने किशोरी को देवरिया के अस्पताल में भरती कराया़ पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है़ इस मामले में आरोपित माधोपुर के मनोज साह और उसकी पत्नी राधा उर्फ काजल की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

सीवान जिले के जामो की रहनेवाली किशोरी माधोपुर थाना क्षेत्र के मनोज साह के घर गत चार साल से घरेलू कार्य करती थी. इस दौरान मनोज साह की बुरी नजर उस पर पड़ गयी. उसने किशोरी को अपने हैवानियत का शिकार बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >