पड़ोसियों ने घर में घुस महिला की संपत्ति लूटी
गोपालगंज : पड़ोसियों द्वारा घर में घुस कर महिला की संपत्ति लूट ली है. पीड़ित महिला पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार को आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगायी है. कटेया थाना क्षेत्र के लखराव पट्टी गांव की रहनेवाली महिला राजकुमारी देवी का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसकी जमीन हड़पने के लिए घर में घुस कर […]
गोपालगंज : पड़ोसियों द्वारा घर में घुस कर महिला की संपत्ति लूट ली है. पीड़ित महिला पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार को आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगायी है. कटेया थाना क्षेत्र के लखराव पट्टी गांव की रहनेवाली महिला राजकुमारी देवी का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसकी जमीन हड़पने के लिए घर में घुस कर तथा बुरी तरह पिटाई करने लगे,
जिससे उसके परिवार के लोग घबरा कर इधर- उधर भागने लगे. इसी बीच पड़ोसियों ने अलमारी में रखे गहना 50 हजार नकद और दो लाख के गहने को लूट लिया.
एस्बेस्टस की छत को भी तोड़ दिया गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसकी पोती छोटी कुमारी और बहू बबिता देवी के साथ भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया.