बच्चों के विवाद को लेकर पति-पत्नी पर हमला

गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर पति – पत्नी पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. घायल दंपती को अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर वीरेंद्र मांझी के बयान पर काशी मांझी समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज […]

गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर पति – पत्नी पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. घायल दंपती को अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर वीरेंद्र मांझी के बयान पर काशी मांझी समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला : गोपालगंज. उचकागांव थाना क्षेत्र के कपरपुरा गांव में दरवाजे पर ट्रैक्टर लगाने का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर नइमुद्दीन मियां के बयान पर शेख नजामुद्दीन समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >