गोपालगंज में वार्ड प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

गोपालगंज : पंचायत चुनाव से पहले मीरगंज थाने के खैरटियां गांव में वार्ड सदस्य प्रत्याशी कन्हैया लाल सिंह की सोमवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. कन्हैया की पत्नी सुभावती देवी निवर्तमान वार्ड सदस्य हैं. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. परिजनों ने बताया कि […]

गोपालगंज : पंचायत चुनाव से पहले मीरगंज थाने के खैरटियां गांव में वार्ड सदस्य प्रत्याशी कन्हैया लाल सिंह की सोमवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. कन्हैया की पत्नी सुभावती देवी निवर्तमान वार्ड सदस्य हैं. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. परिजनों ने बताया कि कन्हैया लाल सिंह ने शनिवार को वार्ड संख्या छह से नामांकन दाखिल किया था.

सोमवार की रात खाना खाने के बाद बथान पर सोने के लिए चले गये. देर रात अज्ञात अपराधियों ने बथान में घुस कर गोली मार दी. मंगलवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >