होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए आज से लगेगा कैंप

तीन करोड़ से अधिक का है बकाया बड़े बकायेदारों से डोर-टू-डोर होगी वसूली गोपालगंज : नगर पर्षद होल्डिंग ने बकाया टैक्स वसूलने के लिए तैयारी की है. मंगलवार से टैक्स वसूली के लिए कैंप लगाया जायेगा. इसके लिए टैक्स दारोगा सहित वार्ड पार्षदों को जिम्मेवारी दी गयी है. बड़े बकायेदारों से डोर-टू डोर संपर्क कर […]

तीन करोड़ से अधिक का है बकाया
बड़े बकायेदारों से डोर-टू-डोर होगी वसूली
गोपालगंज : नगर पर्षद होल्डिंग ने बकाया टैक्स वसूलने के लिए तैयारी की है. मंगलवार से टैक्स वसूली के लिए कैंप लगाया जायेगा. इसके लिए टैक्स दारोगा सहित वार्ड पार्षदों को जिम्मेवारी दी गयी है. बड़े बकायेदारों से डोर-टू डोर संपर्क कर टैक्स की वसूली की जायेगी.
गौरतलब है कि नगर में होल्डिंग टैक्स के रूप में तीन करोड़ से अधिक का बकाया है. इसके लिए बड़े बकायेदारों की सूची तैयारी की गयी है. बकायेदारों की सूची में कई सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं.
इस बार किसी भी हालत में टैक्स वसूलने के लिए नगर पर्षद तैयार है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि इस माह के अंत तक अधिक-से-अधिक राजस्व वसूली की जानी है. बड़े बकायेदार यदि टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं, तो उन पर दंडात्मक कार्रवाई होगी. उन्होंने नगरवासियों से नगर के विकास के लिए होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >