महासेतु. निर्माण से दियारे के 56 गांवों की बदलेगी तसवीर

बस सीएम का है इंतजार 548 करोड़ रुपये की लागत से गंडक नदी पर निर्मित महासेतु को रविवार को मुख्यमंत्री जनता को सौंप देंगे. इसके निर्माण से दियारे के 56 गांवों की तसवीर बदल जायेगी. महासेतु गोपालगंज को बेतिया तथा नेपाल से सीधा जोड़ेगा. इस पुल के बन जाने से गोपालगंज से बेतिया की दूरी […]

बस सीएम का है इंतजार

548 करोड़ रुपये की लागत से गंडक नदी पर निर्मित महासेतु को रविवार को मुख्यमंत्री जनता को सौंप देंगे. इसके निर्माण से दियारे के 56 गांवों की तसवीर बदल जायेगी. महासेतु गोपालगंज को बेतिया तथा नेपाल से सीधा जोड़ेगा. इस पुल के बन जाने से गोपालगंज से बेतिया की दूरी 65 किमी कम हो जायेगी.
गोपालगंज : गंडक नदी पर महासेतु का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की दोपहर करेंगे.
महासेतु गोपालगंज को बेतिया तथा नेपाल से सीधा जोड़ेगा. इस सेतु के निर्माण से बेतिया तथा गोपालगंज के उपेक्षित इलाकों में विकास की उम्मीद जगी है. अब दियारा के इन गांवों में भी फर्राटा भरती गाड़ियां दौड़ेंगी. इससे पहले इनका मुख्य आवागमन का साधन नाव हुआ करती थी. मानक के अनुरूप नाव नहीं होने से प्रत्येक वर्ष दर्जन भर लोगों की जान जाती थी. इस इलाके में विकास कर एक नया अध्याय रविवार से जुड़ने जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >