शनिवार को बदला मौसम का मिजाज, आज से हो सकती है बूंदाबांदी

गोपालगंज : मौसम के संकेत अच्छे नहीं हैं. मौसम का मिजाज शनिवार की दोपहर बाद बिगड़ गया. पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया. विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छा गये. मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिये थे कि 12 से 14 के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर बिहार में भी रहेगा. अब […]

गोपालगंज : मौसम के संकेत अच्छे नहीं हैं. मौसम का मिजाज शनिवार की दोपहर बाद बिगड़ गया. पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया. विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छा गये. मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिये थे कि 12 से 14 के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर बिहार में भी रहेगा. अब स्पष्ट हो गया है कि रविवार को बूंदाबांदी होनी है.

लगातार तीन फसल गंवाने के बाद किसानों की चौथी पूंजी खेत में फंसी है. ऊपर से मौसम लगातार बिगड़ने का संकेत दे रहा है. ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 13 से 15 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. इस दौरान गरज के साथ बारिश भी हो सकती है.

चंद दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ सकता है मौसम
यह बदलाव सिर्फ तीन दिनों का ही नहीं है. कुछ दिन राहत के बाद मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है. दरअसल 16-17 मार्च को पहाड़ों और सटे मैदानी इलाकों में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ इसका कारण होगा. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो इस बार सर्वाधिक गरमी शुक्रवार की रात को महसूस की गयी. अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री आंका गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >