पलट सकता है मौसम, बारिश संभव

गोपालगंज : मौसम एक बार फिर पलटी मारने की तैयारी में है. मौसम का रुख किसानों के लिए चिंताजनक है. मौसम वैैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो 10 व 11 मार्च को गोपालगंज में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम बदलेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सच साबित हुआ, तो 11 और 12 मार्च को […]

गोपालगंज : मौसम एक बार फिर पलटी मारने की तैयारी में है. मौसम का रुख किसानों के लिए चिंताजनक है. मौसम वैैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो 10 व 11 मार्च को गोपालगंज में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम बदलेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सच साबित हुआ, तो 11 और 12 मार्च को पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान पहाड़ों और सटे हुए मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ओले पड़ने की आशंका है. चूंकि सिस्टम प्रभावी है. देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की आशंका है.

बुधवार को निकली चटक धूप
बुधवार की देर रात तेज हवाएं चलीं. पूरे दिन चटक धूप रही. तीखा धूप के कारण लोग पसीना पसीना होकर रह गये. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32-18.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने 14 मार्च तक के लिए पूर्वानुमान जताया है. उसके अनुसार इस दौरान अधिकतम 35़ 8और न्यूनतम 19.6 रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >