जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी करे केंद्र : लालू

जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी करे केंद्र : लालूसंवाददाता, पटनाराजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने फिर एक जातीय जनगणना की रिपोर्ट प्रकाशित करने की मांग की है. मंगलवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि मैं इस मुद्दे पर चुप बैठने वाला नहीं हूं. देश की 90 फीसदी आबादी की हकमारी चलने नहीं दी […]

जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी करे केंद्र : लालूसंवाददाता, पटनाराजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने फिर एक जातीय जनगणना की रिपोर्ट प्रकाशित करने की मांग की है. मंगलवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि मैं इस मुद्दे पर चुप बैठने वाला नहीं हूं. देश की 90 फीसदी आबादी की हकमारी चलने नहीं दी जायेगी. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार 51 फीसदी भूमिहीन, गरीब और मजदूरों के लिए अबकी बार अलग बजट बनना चाहिए. अगर भाजपा ऐसा नहीं करती है, तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जायेगा. विधानसभा चुनाव के दौरान भी इस मुद्दा को लालू प्रसाद ने उठाया था. 16-17 जनवरी को पार्टी की कार्यसमिति की बैठक और राष्ट्रीय परिषद के खुले अघिवेशन में भी श्री प्रसाद ने इसे देश के लिए अहम मुद्दा और इस मुद्दे पर आंदाेलन करने की घोषणा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >