प्रवासी भारतीय दिवस और बिहार उत्सव को यादगार बनायेगा उद्योग विभाग

प्रवासी भारतीय दिवस और बिहार उत्सव को यादगार बनायेगा उद्योग विभाग – प्रवासी भारतीय दिवस और बिहार उत्सव के आयोजन पर उद्योग विभाग करेगा 2.30 करोड़ खर्च – अहमदाबाद के पिछले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में हुई चूक से विभाग ने सीखा है सबक – ‘बिहार उत्सव’ में सूबे के हस्तरघा व हस्तशिल्प के उत्पादों […]

प्रवासी भारतीय दिवस और बिहार उत्सव को यादगार बनायेगा उद्योग विभाग – प्रवासी भारतीय दिवस और बिहार उत्सव के आयोजन पर उद्योग विभाग करेगा 2.30 करोड़ खर्च – अहमदाबाद के पिछले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में हुई चूक से विभाग ने सीखा है सबक – ‘बिहार उत्सव’ में सूबे के हस्तरघा व हस्तशिल्प के उत्पादों की होगी प्रदर्शनी – प्रवासी भारतीय दिवस में बिहार में उद्योग-व्यापार के विस्तार व विकास पर होगी परिचर्चा संवाददाता, पटना उद्योग विभाग इस बार प्रवासी भारतीय दिवस और बिहार उत्सव को यादगार बनायेगा. दोनों कार्यक्रम दिल्ली और पटना में होंगे. दोनों कार्यक्रमों के आयोजन पर विभाग द्वारा 2.30 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. पिछली बार दोनों कार्यक्रमों में हुई चूक से विभाग ने सबक लिया है. इसलिए, विभाग वर्ष 2016 में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस और बिहार उत्सव के आयोजन व सहभागिता के मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है. गुजरात के अहमदाबाद में पिछले वर्ष हुए प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में उद्योग विभाग को तय बजट की राशि नहीं मिल पायी थी. कोषागार से 50 लाख की निकासी नहीं होने के कारण विभाग को प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में सूबे की सहभागिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इस बार विभाग को ऐसी कोई परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए पहले से ही उचित प्रबंध किये गये हैं. इस बार प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम मार्च-अप्रैल में दिल्ली में आयोजित होने का अनुमान है. प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में देश-विदेश में उद्योग व्यापार चला रहे लोगों का मिलन होगा. कार्यक्रम में बिहार में उद्योग-व्यापार के विस्तार व विकास पर भी परिचर्चा होगी. ‘बिहार उत्सव’ इस वर्ष दिल्ली और पटना दोनों जगहों पर होगा. विभाग ने फिलहाल दोनों आयोजनों की तिथि तय नहीं की है, लेकिन, तैयारियां चल रही हैं. विभाग ने दोनों जगहों पर बिहार उत्सव के आयोजन के लिए 1. 20 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है. बिहार उत्सव में सूबे के हस्तरघा व हस्तशिल्प के उत्पादों की प्रदर्शनी तो लगेगी ही, उनकी बिक्री भी होगी. उत्सव में बिहार के कलाकारों की कलाकृतियों की भी प्रदर्शनी लगेगी और उनका नेशनल-मार्केट बनाने का प्रयास भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >