इएसओपी है नया चैप्टर, इसे पढ़े जरूर, आयेंगे चार अंक के प्रश्न

इएसओपी है नया चैप्टर, इसे पढ़े जरूर, आयेंगे चार अंक के प्रश्न संवाददाता, पटनाइंप्लाइ स्टॉक ऑप्सन प्लान (इएसओपी) को सीबीएसइ ने पहली बार इंट्रोडयूज किया है. इस चैप्टर से पहली बार प्रश्न पूछा जायेगा. इस चैप्टर को अच्छे से तैयार कर ले. क्योंकि इस चैप्टर से चार अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे. सीबीएसइ 12वीं बोर्ड […]

इएसओपी है नया चैप्टर, इसे पढ़े जरूर, आयेंगे चार अंक के प्रश्न संवाददाता, पटनाइंप्लाइ स्टॉक ऑप्सन प्लान (इएसओपी) को सीबीएसइ ने पहली बार इंट्रोडयूज किया है. इस चैप्टर से पहली बार प्रश्न पूछा जायेगा. इस चैप्टर को अच्छे से तैयार कर ले. क्योंकि इस चैप्टर से चार अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे. सीबीएसइ 12वीं बोर्ड के काॅमर्स स्ट्रीम के परीक्षार्थी को प्रभात खबर कार्यालय में आयोजित टेली काउंसिलिंग के दौरान दिया जा रहा था. मंगलवार को आयोजित टेली काउंसिलिंग के दौरान एक्सपर्ट के तौर पर सेंट माइकल हाई स्कूल के टीचर बीपी राय मौजूद थे. एक घंटे की टेली काउंसिलिंग में पूरे प्रदेश के 12वीं के स्टूडेंट ने प्रश्न पूछे. प्रश्न – एग्जाम में कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति मिलेगी क्या. सविहा, मोतीहारी उत्तर – एग्जाम में कैलकुलेटर ले जाने की बिलकुल ही अनुमति नहीं होती है. इस कारण यह गलती ना करें. किसी तरह के गजेट ले जाने पर एग्जाम से एक्सपेल्ड कर दिये जायेंगे. एडमिट कार्ड अौर पेन के अलावा किसी चीज को ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगा. प्रश्न – इकोनॉमिक्स पर किन चैप्टर पर फोकस करें. नीतू, मुजफ्फरपुर उत्तर – डिमांड और सप्लाई चैप्टर को अच्छे से पढ़ ले. इससे प्रश्न आ सकते है. इकोनॉमिक्स में न्यूमेरिकल भी आयेगा. इससे न्यूमेेरिकल की प्रैक्टिस करें. प्रश्न – लास्ट टाइम में कॉमर्स के हर विषय में कैसे कंमाड करें. राघव, पटना उत्तर – हर विषय में बराबर समय दे. जिस टॉपिक में डाउट हो, उसे अच्छे से प्रैक्टिस करें. तीन से चार घंटे हर विषय पर दे. हर दिन एग्जामिनेशन हॉल की तरह खुद का टेस्ट ले. सैंपल पेपर जितना सॉल्व करेंगे, उतना ही कंमाड बढ़ेगा. लिखने की खूब प्रैक्टिस करें. प्रश्न – कंपनी चैप्टर में प्राब्लम हो रहा है. कितने प्रश्न आयेंगे इस चैप्टर से. आदर्श, मुजफ्फरपुर उत्तर – कंपनी चैप्टर काफी महत्वपूर्ण है. इससे 25 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाते है. शेयर से 18 मार्क्स और डिवेंचर से 7 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाते है. इससे तीन से चार प्रश्न जरूर आयेंगे. इस चैप्टर को अच्छे से पढ़ ले. कुछ ना करें. बस एनसीइआरटी बुक को पढ़ें. प्रैक्टिस करें. प्रश्न – दो कलर के पेन से आंसर कर सकते है क्या. दिवाकर, पटना सिटी उत्तर – दो कलर के पेन से आंसर कर सकते है. इसमें कोई दिक्कत नहीं है. बस रेड और ब्लैक पेन का यूज ना करें. लॉग क्वेशचन के आंसर में प्वाइंट वाइज आंसर का ख्याल रखें. प्वाइंट को हाइलाइट जरूर करें. प्रश्न – ग्राफ वाले प्रश्न भी आते है क्या. रोहित, पटनाउत्तर – इकोनॉमिक्स में ग्राफ वाले प्रश्न आते है. अगर ग्राफ बनाने को कहा जायें तो ग्राफ जरूर बनावें. ग्राफ में दो अंक मिलते है. इकोनॉमिक्स में ही ग्राफ वाले प्रश्न आते है. ग्राफ में लेवलिंग जरूर करें. चैप्टर और उसका मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन चैप्टर मार्क्स 1़ पार्टनर – 35 मार्क्स 2़ कंपनी – 25 मार्क्स 3़ एनेलाइसिस ऑफ फाइनेंशियल असेसमेंट – 20 मार्क्स महत्वपूर्ण टाॅपिक – एडमिशन ऑफ ए पार्टनर – डेथ ऑफ ए पार्टनर- रिजोल्यूशन आॅफ ए पार्टनर – डिवेंचर रिडेक्शन – ऑफ ऑफ प्रोफिट एंड परचेज ओपेन मार्केट – कैश फ्लो स्टेटमेंट तैयारी में अभी रखें इन बातों का ख्याल – एनसीइआरटी बुक से ही पढ़ाई करें. रिवीजन में भी एनसीइआरटी की ख्याल रखें – सीबीएसइ के वेबसाइट से सैंपल पेपर को डाउनलोड करके सैंपल पेपर की तैयारी करें – एकाउंटेंसी का वर्किंग नोट बना ले – बिजनेस स्टडी के लॉग क्वेश्चन और थ्योरी पोरसन को लिख की प्रैक्टिस करें – सैंपल पेपर की प्रैक्टिस एग्जाम टाइम के अनुसार 2.45 मिनट का समय लेकर हर दिन करें एग्जाम में इन गलतियों से बचे. – आंसर केवल स्टेप वाइज ही करें. क्योंकि मार्क्स स्टेप वाइज ही आता है – फार्मेट (डेविट और क्रेडिट) को अच्छे से बना ले. इसमें कई तरह की गलतियां एग्जाम हॉल में स्टूडेट करते है – फार्मेट में गलती होने से 25 फीसदी मार्क्स तक कट जाते है- बिजनेस स्टडी का अांसर प्वाइंट में करे – प्वाइंट वाले आंसर को अंडरलाइन करके हाइलाइट्स करें – थ्योरी वाले पेपर में हैडराइटिंग पर ध्यान दे – इकोनॉमिक्स में ग्राफ पूछा जायें तो ग्राफ जरूर बनावें.- ग्राफ की लेवलिंग जरूर करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >