दूसरे के खाते में राशि जमा करने पर 25 रुपये चार्ज

दूसरे के खाते में राशि जमा करने पर 25 रुपये चार्ज एटीएम से पैसा जमा करने पर नन होम ब्रांच का नहीं है लगता चार्ज सुविधा : बैंकों से भीड़ हटाने के लिए लगायी गयी कैश डिपॉजिट मशीन लगायीगोपालगंज. बैंकों ने शाखा काउंटर से भीड़ हटाने के लिए विभिन्न शाखाओं में कैश डिपॉजिट मशीन लगायी. […]

दूसरे के खाते में राशि जमा करने पर 25 रुपये चार्ज एटीएम से पैसा जमा करने पर नन होम ब्रांच का नहीं है लगता चार्ज सुविधा : बैंकों से भीड़ हटाने के लिए लगायी गयी कैश डिपॉजिट मशीन लगायीगोपालगंज. बैंकों ने शाखा काउंटर से भीड़ हटाने के लिए विभिन्न शाखाओं में कैश डिपॉजिट मशीन लगायी. इस मशीन से 24 घंटे किसी भी खाते में पैसा जमा करने की सुविधा रहेगी. इसके साथ ही ग्राहकों की जेब भी ढीली होगी. मशीन प्रति ट्रांजेक्शन 25 रुपये चार्ज काट रही है. एटीएम से अपने खाते में जमा करने पर यह चार्ज नहीं लगता है. यदि बिना एटीएम केवल खाता नंबर डाल कर पैसा जमा करेंगे, तो अपने खाते में जमा करने का शुल्क मशीन काट लेगी. ब्रांच में जा कर काउंटर पर अपने खाते में पैसा जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगता है, जबकि दूसरी ब्रांच स्थित दूसरे या अपने ही खाते में जमा करने पर 50 रुपये चार्ज है. पहले यह चार्ज 25 रुपये था. कैश डिपॉजिट मशीन आयी, तो ग्राहकों में इस बात को लेकर खुशी थी कि काउंटर पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी. जब लोगों ने बिना एटीएम कार्ड लगाये इसका उपयोग किया, तो 25 रुपये चार्ज कटने लगे. नन होम ब्रांच (यदि आपका खाता दूसरा ब्रांच में है) में जमा करने का चार्ज तो ग्राहकों की समझ में आया. जब होम ब्रांच के खाते में जमा करने पर भी चार्ज कटा, तो उनके होश उड़ गये. लिहाजा पुन: काउंटर पर भीड़ बढ़ने लगी. बैंकों ने साफ बात कभी ग्राहकों को बतायी नहीं और न ही उन्हें इस बारे में जागरूक किया गया. सच यह है कि यदि एटीएम से अपने खाते में चाहे होम ब्रांच में हो या नन होम ब्रांच में जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगता. यदि दूसरे के खाते में जमा करेंगे, तो वह होम ब्रांच हो या नन होम ब्रांच एटीएम कार्ड लगाने के बाद भी 25 रुपये चार्ज कट जायेगा.क्या है कैश डिपाॅजिट मशीन यह ऐसी सुविधा है, जो 24 घंटे ग्राहकों को अपने तथा दूसरों के खाते में पैसा जमा करने का अवसर प्रदान करती है. इसके माध्यम से 100, 500 व 1000 के नोट एक दिन में 49000 रुपये तक जमा किये जा सकते हैं.कैश डिपाॅजिट मशीन स्वयं को एक ब्रांच के रूप में ट्रीट करती है. इसलिए यदि होम ब्रांच में ही अपने खाते में पैसा जमा कर रहे हैं, तो उसे दूसरी ब्रांच मानते हुए मशीन 25 रुपये चार्ज काट लेगी, लेकिन यह सुविधा है रात को छुट्टी के दिन, हड़ताल के दिन कभी भी किसी शुभाचिंतक को यदि जरूरत पड़ गयी, तो इसका इस्तेमाल करते हुए उसके खाते में तत्काल पासा डाला जा सकता है. बैंक विचार कर रहा है कि ग्राहकों के लिए इस सुविधा को और बेहतर कैसे बनाया जाये.सुशील कुमार, बैंक अधिकारी, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >