टी-20 वश्वि कप में भारतीय पिचों पर कहर बरपा सकते हैं टैट : गिलेस्पी

टी-20 विश्व कप में भारतीय पिचों पर कहर बरपा सकते हैं टैट : गिलेस्पीएडीलेड. भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शॉन टैट की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी का समर्थन करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि वह आठ मार्च से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप में भारतीय पिचों पर […]

टी-20 विश्व कप में भारतीय पिचों पर कहर बरपा सकते हैं टैट : गिलेस्पीएडीलेड. भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शॉन टैट की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी का समर्थन करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि वह आठ मार्च से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप में भारतीय पिचों पर कहर बरपा सकते हैं. पांच साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे टैट को भारत के खिलाफ 26 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. एडीलेड स्ट्राइकर्स के कोच गिलेस्पी ने कहा, ‘मुझे टैट से काफी उम्मीदें हैं. वह दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से है और उसे टीम में होना चाहिए.’ वहीं, पूर्व क्रिकेटर कैमरून व्हाइट ने कहा, ‘टैट को एक और मौका मिलने से खुशी हुई. वे टीम के सबसे तेज गेंदबाज हैं और उन्हें गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया जाना समझदारी भरा फैसला है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >