अलीगढ़ मुसलिम विवि को राजद की आपत्ति गोपालगंज. केंद्र सरकार द्वारा जामियां मिलिया इसलामिया एवं अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी से अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा छीनने के लिए किये जा रहे प्रयास का राजद ने कड़ा प्रतिवाद किया है. राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने मोदी सरकार के इस प्रयास को अल्पसंख्यक विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार का यह फैसला पूरी तरह अन्यायपूर्ण एवं दुर्भावना से ग्रसित है. श्री भुट्टो ने इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे को वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि मोदी सरकार का यह फैसला गलत है. उन्होंने इस प्रकरण में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार यदि अपने फैसले से पीछे नहीं हटती है, तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाया जायेगा.
अलीगढ़ मुसलिम विवि को राजद की आपत्ति
अलीगढ़ मुसलिम विवि को राजद की आपत्ति गोपालगंज. केंद्र सरकार द्वारा जामियां मिलिया इसलामिया एवं अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी से अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा छीनने के लिए किये जा रहे प्रयास का राजद ने कड़ा प्रतिवाद किया है. राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने मोदी सरकार के इस प्रयास को अल्पसंख्यक विरोधी बताते हुए […]
