एक माह से बंद है वसुधा केंद्र, हो रही है परेशानी

बक्सर : आम लोगों को सरकारी दस्तावेज व पहचान पत्र बनवाने के लिए हर जिले में वसुधा केंद्र खोले गये हैंै, लेकिन पिछले एक माह से बक्सर अनुमंडल का वसुधा केंद्र बंद पड़ा है, जिससे आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र के खुलने के इंतजार में हर […]

बक्सर : आम लोगों को सरकारी दस्तावेज व पहचान पत्र बनवाने के लिए हर जिले में वसुधा केंद्र खोले गये हैंै, लेकिन पिछले एक माह से बक्सर अनुमंडल का वसुधा केंद्र बंद पड़ा है, जिससे आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र के खुलने के इंतजार में हर दिन लोग केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं. अनुमंडल कार्यालय स्थित वसुधा केंद्र बंद होने से वोटर आइडी, जाति, आवास समेत अन्य प्रमाण पत्र के लिए लोग परेशान हैं.

सबसे ज्यादा परेशानी मतदाता पहचान पत्र बनवानेवाले लोगों को हो रही है. दरअसल बीएलओ की लापरवाही के कारण शहर के सैकड़ों लोगों को पहचान पत्र नहीं मिल पाया है. ऐसे में लोगों के लिए वसुधा केंद्र एक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में था. जहां से 30 रुपये देकर लोग अपना वोटर आइडी मिनटों में बनवा लेते हैं. लेकिन, केंद्र के बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. नगरवासी संतोष चौरसिया ने बताया कि उनका वोटर आइडी गुम हो गया है.

ऐसे में उन्हें आइडी की जरूरत आन पड़ी है, लेकिन केंद्र बंद रहने से उन्हें बीएलओ की खुशामद करनी पड़ रही है. आदिल अख्तर ने बताया कि अपने रिश्तेदार में एक विधवा महिला का पेंशन बनवाना है. लेकिन महिला के पास पहचान पत्र के रूप में मात्र वोटर आइडी कार्ड था, जो गुम हो गया है. ऐसे में उन्हें तत्काल राहत के लिए केंद्र का सहारा था, लेकिन केंद्र बंद रहने से उनकी परेशानी बढ़ गयी है. केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक माह से तकनीकी खराबी के कारण केंद्र बंद रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >