प्रोत्साहन राशि से वंचित छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित जिले की वेबसाइट पर देखें अपना नाम मैट्रिक के छात्र-छात्रा भी होंगे लाभान्वित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कर रही तैयारी संवाददाता,गोपालगंज मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभ से वंचित छात्रों को लाभान्वित किया जायेगा. वर्ष 2014 में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण वैसे अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं जो अब तक प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने से वंचित रहे गये है. वे जिले की वेबसाइट पर अपना नाम देख कर मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ पा सकते है. वहीं मैट्रिक प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राएं भी लाभ ले सकती है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2015 में इंटर मीडिएट प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिये विभाग के द्वारा 2 करोड़ 44 लाख 5 हजार रुपये की राशि मुहैया करायी गयी है. वहीं मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लिये 4 करोड़ 9 लाख की राशि मुहैया करायी गयी है. जिस राशि से मैट्रिक प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक जाति के छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाना है. जिसको लेकर वितरण कार्य की तैयारी में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जुटा हुआ है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में जायेगी.
प्रोत्साहन राशि से वंचित छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित
प्रोत्साहन राशि से वंचित छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित जिले की वेबसाइट पर देखें अपना नाम मैट्रिक के छात्र-छात्रा भी होंगे लाभान्वित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कर रही तैयारी संवाददाता,गोपालगंज मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभ से वंचित छात्रों को लाभान्वित किया जायेगा. वर्ष 2014 में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण वैसे अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं जो अब तक […]
